जेटली से माफी मांगें केजरीवाल : भाजपा

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) मामले में आरोप लगाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वित्त मंत्री अरुण जेटली से माफी मांगने के लिए कहा। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली सरकार द्वारा डीडीसीए मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति की रपट में जेटली का कोई जिक्र नहीं है।

भाजपा प्रवक्ता एम.जे.अकबर ने संवाददाताओं से कहा कि जेटली पर निशाना लगाते हुए केजरीवाल ने कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उनके प्रधान सचिव के दफ्तर पर छापा मारने के दौरान डीडीसीए की एक फाइल की पड़ताल की थी। लेकिन, जांच रपट में जेटली के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

उन्होंने कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरुण जेटली से माफी मांगनी चाहिए।”

आम आदमी पार्टी जेटली के इस्तीफे की मांग कर रही है। पार्टी का आरोप है कि जेटली के डीडीसीए प्रमुख रहने के दौरान संस्था में हुई कथित गड़बड़ियों में जेटली खुद शामिल थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493