जेटली रविवार को यूएई जाएंगे

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। जेटली के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यूएई के निवेशकों से मिलना और उन्हें भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद निवेश के अवसरों से अवगत कराना है।

वित्त मंत्रालय की ओर से यहां जारी बयान के मुताबिक, इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचागत, विनिर्माण एवं सेवा जैसे क्षेत्र और राष्ट्रीय निवेश एवं ढांचागत कोष (एनआईआईएफ) शामिल हैं।

जेटली अपने दौरे के प्रथम दिन सोमवार को दुबई में होने वाली यूएई-भारत आर्थिक मंच की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह यूएई के वित्तमंत्री शेख हमदान बिन राशिद अल मकतूम से मुलाकात करेंगे।

बयान के अनुसार, जेटली फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके बाद शाम को वह दुबई में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

वित्तमंत्री मंगलवार को अबु धाबी रवाना हो जाएंगे। वहां वह अबु धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) के प्रबंध निदेशक शेख हामेद बिन जायद अल नाहयान और एडीआईएए, एडीआईसीए, आईपीआईसी इत्यादि के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

बयान के अनुसार, जेटली इसके बाद अबु धाबी के वलीअहद एवं संयुक्त अरब अमीरात के सशस्त्र बलों के डिप्टी सुप्रीम कमांडर महामहिम जनरल शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे।

यूएई का अपना दो दिवसीय आधिकारिक दौरा पूरा करने के बाद जेटली 18 नवंबर की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वापस लौट आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493