पूरा कलंदर के हनुमत नगर में इटौरा चौराहे के पास ओम प्रकाश साहू अपनी कार खड़ी कर दुकान के ताले खोल रहे थे। इसी बीच वहां खड़ी गाड़ी में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें ओम प्रकाश की मौत हो गई तथा उसका पुत्र अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रशासन ने अवैध रूप से पटाखा विक्रेताओं पर कड़ी नजर रखने को कहा था। इसके बाद भी घटना घट जाने पर हलका प्रभारी उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव तथा बीट आरक्षी देवेंद्र सिंह व राजेश सिंह का सावधानी न बरतना पाया गया।
एसएसपी ने एसआई अमरनाथ यादव को लाइन हाजिर कर दिया तथा बीट आरक्षी देवेंद्र सिंह व राजेश सिंह को निलंबित कर दिया। इस मामले में ओम प्रकाश तथा उसके बेटे अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath