जेनिफर पति को नीरस रंगों में देखकर ऊब चुकीं

लॉस एंजेलिस, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने पति जस्टिन थेरॉक्स के कपड़ों के रंगों में बदलाव किया है। वह उन्हें नीरस रंगों में देखकर ऊब चुकी हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर रोजाना अपने पति को नीरस रंग के कपड़े पहनते हुए देखकर थक चुकी थी। इसलिए उन्होंने जस्टिन की अलमारी में रंग-बिरंगे कपड़ो का कलेक्शन रखा है।

जेनिफर का कहना है, “सिर्फ काला रंग नहीं। बाकी के रंग अच्छे लगते हैं।”

‘पीपुल्स’ पत्रिका ने 20 अप्रैल के अपने अंक में जेनिफर को 2016 की विश्व की सबसे खूबसूरत महिला के खिताब से नवाजा। उनके फैशन सेंस को हमेशा ही सराहा गया है।

इस पर जेनिफर कहती हैं, “मुझे लगता है कि मैं लगभग पहले जैसी ही हूं। ये मुझे चुस्त जींस में देखकर खुश होते हैं लेकिन पहले की तुलना में अब ये जींस ज्यादा ही पतली हो गई हैं।”

जेनिफर और जस्टिन आठ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493