फेसबुक पर हिंदी टाइप का नया टूल पेश

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। फेसबुक ने सोमवार को एक नया टूल पेश किया, जिसके जरिए हिंदी भाषी लोग अपनी मातृभाषा में अपनी बात आसानी से कह सकते हैं।

सोशल मीडिया के इस प्रमुख मंच ने एक बयान में कहा है, “हम अब एंड्रायड फोन्स के लिए फेसबुक एप के अंदर एक हल्के वजन का हिंदी एडिटर पेश कर रहे हैं।”

बयान में कहा गया है कि जब एप की सेटिंग ऑन कर दी जाएगी, तब आप बार में मौजूद एक बटन के जरिए अपनी ताजा सूचना और टिप्पणियां टाइप कर सकते हैं। यह रोमन अक्षरों को देवनागरी लिपि में स्वत: परिवर्तित कर देगा।

बयान में आगे कहा गया है, “जब लोग इसका प्रयोग करते हैं, तब अक्षर अंग्रेजी में टाइप होते हैं और वह देवनागरी लिपि में बदल जाता है। यह नया विकल्प आपके द्वारा सर्वाधिक इस्तेमाल किए गए सुझावों को भी याद रखेगा। हम इसे फिलहाल शुरू कर रहे हैं और इसमें अतिरिक्त सुधार के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन यदि देवनागरी लिपि ठीक से नहीं उभरती है, तो इसमें एक विकल्प खुद से टाइप करने का भी है।”

फेसबुक ने कहा है कि यह फीचर भारत में लोगों को एंड्रायड एप के लिए फेसबुक के ताजा संस्करण पर उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493