जेसिका बेल को पति में कोई दोष नजर नहीं आता

लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री जेसिका बेल का कहना है कि शादी के चार वर्षो के बाद भी उन्हें अपने पति और गायक-अभिनेता जस्टिन टिंबरलेक में कोई दोष नजर नहीं आता।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, बेल ने टीवी शो ‘द एलेन डीजेनर्स शो’ के दौरान अपने संबंधों के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “हमारी शादी को कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी भी मैं उनमें खामी ढूंढ रही हैं।”

इस शो के दौरान डीजेनर्स ने टिंबरलेक को फोन करने का फैसला किया, जो घर पर बेटे सिलास के साथ थे।

टिंबरलेक को फोन करने पर उन्होंने कहा कि वह बेटे के लिए शकरकंद भुनने में व्यस्त हैं।

गॉसिप मिल के अनुसार, डीजेनर्स ने उन्हें बताया कि वह और बेल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

टिंबरलेक ने कहा, “मैं उसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।”

इस एपिसोड का भारत में मंगलवार को टीवी चैनल ‘रोमेडी नॉउ’ पर प्रसारण होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493