दिल्ली में शीतलहर का कहर

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर का कहर जारी है, जिसके कारण मंगलवार सुबह ठिठुरन महसूस हुई। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री कम 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।

पिछले 24 घंटों में तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आई और इसमें और गिरावट आने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह कुछ स्थानों पर हल्के कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा। दिन में ठंडक बनी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच के अंतर में गिरावट आएगी।”

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है और 13 जनवरी से शीतलहर का असर कम होगा।

सुबह 8.30 बजे सफदरजंग इलाके में दृश्यता 1,200 मीटर और पालम में 250 मीटर रही। आद्र्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493