मप्र में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी का मध्य प्रदेश में मंगलवार सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में कोहरा व धुंध का असर बना रह सकता है।

राज्य में मंगलवार की सुबह कोहरा और धुंध छाई रही जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन का अहसास कराया। आसमान पर छाए हल्के बादलों के बीच खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भी सुबह और रात में ठंड के साथ कोहरा व धुंध का असर बना रहेगा।

राज्य के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ गई। मंगलवार को भाोपाल का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 9.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 21.7 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493