जैक्सन को ऑस्कर जीतने की चिंता नहीं

लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सैमुएल एल. जैक्सन का कहना है कि उन्हें उस वक्त काफी निराशा हुई थी, जब साल 1994 की फिल्म ‘पल्प फिक्शन’ के लिए उनका नाम ‘एकेडमी अवार्ड्स’ में नामित किया गया था, पर पुरस्कार उन्हें नहीं मिला।

लेकिन, अब अभिनेता का मानना है कि उन्हें इससे कोई फर्कनहीं पड़ता।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ वेबसाइट के अनुसार, जैक्सन ने ‘जीक्यू’ पत्रिका को बताया, “कुछ लोग सार्थक और ‘एकेडमी अवार्ड्स’ के लिहाज से फिल्में करते हैं, लेकिन मैं वैसा नहीं हूं। मैंने अब तक काफी काम किया है और मुझे इस पुरस्कार की कोई चिंता नहीं।”

अभिनेता का कहना है कि वह ऑस्कर विजेताओं की तरह बड़ा पुरस्कार जीतने के लिए अपनी ही फिल्म का प्रचार नहीं करते।

उन्होंने कहा, “फिल्म की खूबी कई लोगों की कड़ी मेहनत का नतीजा होती है, जो हर जगह फिल्म का प्रचार करने के लिए जाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493