लॉस एंजेलिस, 9 नवंबर (आईएएनएस)। गायक निक जोनास का कहना है कि मधुमेह के रोग के कारण उनका जीवन बेहद कष्टपूर्ण है। जोनास मानते हैं कि उन्हें अपने आहार का बेहद ख्याल रखना पड़ता है।
अपने गठीले शरीर के लिए विख्यात जोनास को 10 वर्ष पूर्व मधुमेह का पता चला था।
फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक, एक अमेरिकी साप्ताहिक को दिए साक्षात्कार में जोनास ने बताया कि जब पहली बार उन्हें मधुमेह का पता चला तो वह बेहद डर गए थे।
जोनास ने कहा, “यह बेहद भयावह था। सबसे पहले जरूरी था कि जितना संभव हो इसके बारे में जानकारी ली जाए।”
जोनास ने कहा, “मुझे कई बार इससे जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ीं। रोग के कारण मुझे कम कार्बोहाइड्रेट वाला आहार लेना पड़ता है। मुझे काफी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं, लेकिन मैं मधुमेह को अपने स्वास्थ्य पर असर डालने नहीं देता।”
dharmpath.com dharmpath