बाढ़, अकाल ग्रस्त कर्नाटक, गुजरात को केंद्र से मदद

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कनार्टक और गुजरात राज्य को सूखे और बाढ़ से हुए नुकसान से उबारने के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से सहायता की मंजूरी दे दी।

कनार्टक ने अपने 27 जिलों के 136 तालुकों को अगस्त में सूखाग्रस्त घोषित कर दिया था, उसे राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 1,540 करोड़ रुपये की मदद मिली है। वहीं, अगस्त में बाढ़ की चपेट में आए गुजरात को एनडीआरएफ ने 562 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी है।

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित राज्यों को केंद्र से मदद दिलाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें प्रभावित राज्यों को धनराशि आवंटित की गई।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान, कृषि सचिव सिराज हुसैन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493