मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। जैतापुर परमाणु बिजली परियोजना (जेएनपीपी) को 26 नवंबर, 2010 को पांच साल के लिए मिली आंशिक व सशर्त पर्यावरण मंजूरी इस साल 26 नवंबर को खत्म हो गई। एक कार्यकर्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह मंजूरी 26 नवंबर, 2010 को पर्यावरण व वन मंत्रालय के उप निदेशक द्वारा हस्ताक्षरित खत के माध्यम से मिली थी।
कई बार के प्रयास के बावजूद न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के शीर्ष अधिकारी इस मुद्दे पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए।
कोंकन बचाओ समिति (केबीएस) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पर्यावरण मंजूरी को बढ़ाने का प्रयास किया गया, तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
dharmpath.com dharmpath