जोगी ने हेलीकॉप्टर खरीद में रमन सिंह के खिलाफ जांच की मांग की

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने बुधवार को मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ जांच शुरू करनी चाहिए, जिनकी सरकार ने अगस्ता वेस्टलैंड से हेलीकॉप्टर की खरीद में साल 2008 में एक बिचौलिये को भुगतान किया।

अजीत जोगी ने पनामा दस्तावेज मामलों में कथित तौर पर रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के विदेशी बैंक खातों से जुड़े मामले में कार्रवाई करने की भी मांग की।

जोगी ने कहा कि यदि 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) तक जांच नहीं शुरू की गई, तो वह हजारों लोगों के साथ दिल्ली में जंतर मंतर पर उपवास शुरू करेंगे।

जोगी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजद) सांसद बिजयंत पांडा की कंपनी को साल 2007-2008 के दौैरान विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितता बरती गई, जिस वक्त पी.चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे। उन्होंने इसकी जांच की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493