कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में बाढ़ के हालात में सुधार हो रहा है, लेकिन बुधवार को बाढ़ के कारण चार और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में बाढ़ से मृतकों की संख्या 50 हो गई है। राज्य सरकार के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आपदा प्रबंध विभाग के अधिकारी ने कहा, “पिछले 24 घंटों में चार मौतें दर्ज की गई हैं।”
सरकारी अधिकारी ने कहा, 26 व्यक्तियों की डूबने, सात की सांप द्वारा काटे जाने, चार की बिजली का करंट लगने और दो की नाव पलटने से मौत हुई।
उन्होंने कहा, ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ के पानी का स्तर कम होने से राहत शिविरों की संख्या घटकर 151 हो गई है।
उन्होंने कहा, मॉनसून के कारण मूसलाधार बारिश होने और दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के 14 जिलों के 105 प्रखंडों में 27 लाख लोग प्रभावित हुए हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath