नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। मशहूर कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 8’ में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे।
‘ब्लैक’, ‘कोई..मिल गया’ और ‘खामोशी : द म्यूजिकल’ जैसी फिल्मों की कोरियोग्राफी के लिए मशहूर हेगड़े ने ‘झलक दिखला जा’ से जुड़ने की पुष्टि आईएएनएस से की।
उन्होंने एक मोबाइल संदेश में लिखा, “मैं ‘झलक दिखला जा’ कर रहा हूं।”
ऐसी खबरें हैं कि ‘झलक दिखला जा 8’ में तीन नहीं, बल्कि चार निर्णायक होंगे। फिल्मकार करण जौहर और डांसर-अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब के भी निर्णायकमंडल में होने की प्रबल संभावना है।
‘झलक दिखला जा 8’ में अभिनेत्री शमिता शेट्टी, विवियन डिसेना, रैपर रफ्तार, राधिका मदान, कविता कौशिक, सनाया ईरानी, दीपिका सैम्सन, आशीष चौधरी, मोहित मलिक, ब्रिटिश मॉडल स्कार्लेट मेलिश विल्सन और फैजल खान बतौर प्रतिभागी अपने नृत्य कौशल के जलवे बिखेरेंगे।
इसका प्रसारण जुलाई में शुरू होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath