हिमाचल में भारी बारिश के आसार

शिमला, 24 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में अगले दो दिनों में भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने भूस्खलन की आशंका वाले इलाके में लोगों को न जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अधिकारी मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, “राज्य में 26 जून (शुक्रवार) तक भारी और बहुत अधिक बारिश के आसार जताए हैं।”

उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भूस्खलन की आशंका वाले इलाके तथा उन स्थानों पर न जाने की सलाह दी है, जहां पेड़ के उखड़ने की आशंका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493