नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज सेंट स्टीफेंस में एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर केंद्र सरकार ने कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
प्रोफेसर पर यह आरोप एक शोध छात्रा ने लगाया है।
एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कॉलेज प्रशासन से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज के प्रधानाध्यापक वाल्सन थंपू ने आईएएनएस से कहा कि वह जल्द ही मंत्रालय को रिपोर्ट भेजेंगे।
थंपू ने कहा, “इस संबंध में मंगलवार शाम नोटिस मिला। मैं मंत्रालय को जल्द रिपोर्ट भेजूंगा।”
दिल्ली विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज के एक प्रोफेसर पर एक साल तक उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
dharmpath.com dharmpath