रांची, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड में लोहरदगा विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतगणना जारी हैं, जिसमें कांग्रेस आगे चल रही है। यहां सोमवार को मतदान हुए थे।
निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, 20 दौर की मतगणना के आठ दौर पूरे हो चुके हैं, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत को 27,824 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन्स (आजसू) उम्मीदवार नीरू भगत को 19,672 वोट मिले हैं।
लोहरदगा विधानसभा सीट आजसू विधायक कमल किशोर भगत को जबरन वसूली के एक मामले में इस साल जुलाई में दोषी ठहराए जाने और सात साल कैद की सजा होने के बाद रिक्त हुई थी।
यहां कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। तीन प्रमुख उम्मीदवारों में कमल किशोर की पत्नी नीरू, सुखदेव भगत और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) के बंधु तिर्की हैं।
dharmpath.com dharmpath