पटना, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य इलाकों में गुरुवार सुबह धुंध रही। दिन निकलने के साथ धूप निकल आई। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नमी धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह बरकरार रही तो एक-दो दिनों में राज्य में कोहरा और बढ़ेगा।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र अनुसार, राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, गया में 6.5 डिग्री तथा पूर्णिया में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 23 डिग्री, पूर्णिया में 22.4 डिग्री और गया में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath