अधिकारियों ने बताया कि इस शख्स ने बुधवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5.45 बजे हवाईअड्डे के टर्मिनल पांच की एक दुकान के बाहर खुद को चाकू घोंप लिया।
मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, “पुलिस को हीथ्रो हवाईअड्डे के टर्मिनल पांच की दुकान के बाहर एक शख्स के खुद को चाकू मारकर घायल कर लेने की सूचना मिली।”
प्रवक्ता के मुताबिक, शख्स को तुरंत अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उसके जख्म बहुत गंभीर नहीं हैं।
हवाईअड्डे के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि सुरक्षा का उल्लंघन नहीं हुआ है। इस यात्री ने प्रस्थान स्थल के पास एक दुकान के बाहर चाकू निकाला, लेकिन यह वास्तव में एक तेजधार चाकू नहीं था।”
इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath