लखनऊ, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह कोहरे का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने व शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, सुबह में कोहरे का असर दिखा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह में धुंध रही। आने वाले दिनों में शीतलहर का असर और अधिक होगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वायुमंडल में साइक्लोनिक दबाव की स्थिति बन रही है। इससे आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, कानपुर में 8.2 डिग्री, गोरखपुर में नौ डिग्री, इलाहाबाद में 9.4 डिग्री और झांसी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath