रांची, 20 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के माओवाद प्रभावित दुमका जिले से बुधवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए।
राज्य की राजधानी रांची से लगभग 400 किलोमीटर दूर, कतिकुंद इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक को रुकवाया, जिससे 40,000 जिलेटिन की छड़ें, 35,000 डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक जब्त किए गए।
पुलिस ने बताया कि बारूदी सुरंग बनाने के लिए नक्सलियों को विस्फोटक मुहैया कराया जाना था। बारूदी सुरंग का इस्तेमाल नक्सली सुरक्षा बलों के वाहनों को उड़ाने में करते हैं।
नक्सली राज्य के 24 जिलों में से 18 में सक्रिय हैं।
dharmpath.com dharmpath