Sunday , 12 May 2024

Home » भारत » झारखंड में नक्सलियों ने चार मजदूरों की हत्या की

झारखंड में नक्सलियों ने चार मजदूरों की हत्या की

रांची, 17 मार्च (आईएएनएस)। नक्सलियों ने गुरुवार को झारखंड के गुमला जिले में सड़क बनाने का काम करने वाले चार मजदूरों की हत्या कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ” रांची से 145 किलोमीटर दूर बसिया में करीब 20 नक्सलियों ने बुधवार-गुरुवार की रात दो बजे एक निर्माण कंपनी पर हमला बोल दिया। नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिनकी चपेट में आकर चार मजदूरों की मौत हो गई।”

झारखंड में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों से नक्सली अवैध वसूली (लेवी) करते हैं।

झारखंड में नक्सलियों ने चार मजदूरों की हत्या की Reviewed by on . रांची, 17 मार्च (आईएएनएस)। नक्सलियों ने गुरुवार को झारखंड के गुमला जिले में सड़क बनाने का काम करने वाले चार मजदूरों की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, " रांची, 17 मार्च (आईएएनएस)। नक्सलियों ने गुरुवार को झारखंड के गुमला जिले में सड़क बनाने का काम करने वाले चार मजदूरों की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, " Rating:
scroll to top