झारखंड में पंचायत चुनाव 4 चरणों में

रांची, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में पंचायत चुनाव चार चरणों में 22 नवंबर से लेकर 12 दिसंबर के बीच होंगे। झारखंड निर्वाचन आयोग के प्रमुख शिव बसंत ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बसंत ने संवाददाताओं से कहा, “राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में 22 व 28 नवंबर तथा पांच व 12 दिसंबर को होंगे।

उन्होंने कहा कि 22 व 28 नवंबर को होनेवाले मतदान की गिनती छह दिसंबर को, जबकि पांच व 12 दिसंबर को होनेवाले मतदान की गिनती क्रमश: 13 व 19 दिसंबर को होगी।

अधिकारी ने कहा, “आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।”

झारखंड के गृह सचिव एन.एन.पांडे ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस को तैनात किया जाएगा। मतदाताओं व चुनाव अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।”

राज्य में इससे पहले आखिरी बार पंचायत चुनाव दिसंबर 2010 में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493