बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस गुरुवार को यहां जारी चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
बीते सप्ताह वुहान में खिताबी जीत हासिल करने वाली इस जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जूलिया गोर्गेस और चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा को हराया।
इस साल दो ग्रैंड स्लैम सहित कुल आठ खिताब जीत चुकी इस जोड़ी ने एक घंटे 20 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (5), 6-4 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath