चित्रकूट : बस में करंट से 3 की मौत, 4 झुलसे

लखनऊ, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिला मुख्यालय में बुधवार को सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के दफ्तर के पास तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस में करंट आ जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य चार झुलस गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चित्रकूट की जिलाधिकारी ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि मध्य प्रदेश की एक निजी बस तीर्थ यात्रियों को लेकर इलाहाबाद जा रही थी। चित्रकूट जिला मुख्यालय में हाइवे के पास सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) दफ्तर के पास बस खड़ी कर चालक दफ्तर में कागजात दिखाने चला गया। इसी बीच परिचालक (कंडक्टर) रज्जू उर्फ नेता (22) बस की छत पर चढ़कर यात्रियों को खाना निकाल कर देते समय बस के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि करंट पूरी बस में आ गया था, जिससे उसमें सवार लखन (50) भंवर सिंह और बब्बू (52) दशरथ की भी मौत हो गई। जबकि आशा (35), रन्नो (40) व राजेंद्र (58) झुलस कर घायल हो गए।

नीलम ने बताया कि एक घायल को इलाहाबाद रेफर किया गया है, जबकि तीन का उपचार यहां के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493