रांची, 9 मई (आईएएनएस)। रांची के बाहरी इलाके में सोमवार को शादी समारोह से लौट रही एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
रांची से 60 किलोमीटर दूर सिल्ली में हुई इस शादी में शामिल होने के लिए करीब 40 लोग गए थे।
वापसी के दौरान कोचा जारा के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह पलट गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath