रांची, 19 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गढवा जिले में शुक्रवार को रेत खनन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
रांची, 19 मई (आईएएनएस)। झारखंड के गढवा जिले में शुक्रवार को रेत खनन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, गढवा जिले के जतपुरा गांव के लोग शुक्रवार को खनन का विरोध कर रहे थे।
रेत खनन का ठेका हासिल करने वाले संजित सिंह ने विरोध करने वाले ग्रमीणों पर कथित तौर पर गोली चला दी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
घटना से नाराजर ग्रामीणों ने बालू ले जाने वाले सात ट्रकों में आग लगा दी।
हालांकि ठेकेदार घटनास्थल से बच निकलने में कामयाब रहा।
सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच छिटपुट झड़प भी हुई।
dharmpath.com dharmpath