भुवनेश्वर, 19 मई (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को शुक्रवार को ओडिशा उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी।
सांसद रोज वैली चिटफंड घोटाला मामले में बीते साढ़े चार महीने से जेल में बंद थे।
कटक स्थित उच्च न्यायालय ने सांसद की खराब सेहत के आधार पर उन्हें जमानत दे दी, हालांकि उन्हें 25 लाख का मुचलका भरने को कहा गया है।
न्यायालय ने बंदोपाध्याय को अपना पासपोर्ट मामले की जांच कर रही एजेंसी को सौंपने को कहा।
चार बार से लोकसभा सांसद तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में साल 2011 से 2012 के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रहे बंदोपाध्याय को तीन जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। रोज वैली चिटफंड घोटाला मामले में कथित संलिप्तता को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ के दौरान उन्हें हिरासत में लिया था।
dharmpath.com dharmpath