झारखंड में 12 नक्सली मारे गए

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले में पुलिस के जवानों ने 12 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, “पलामू जिले के जंगलों में सोमवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए।”

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों के ठिकाने पर धावा बोला था।

नक्सली सब-जोनल कमांडर अनुराग उर्फ डाक्टरजी भी मारे गए नक्सलियों में शामिल है। पुलिस ने अनुराग पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा था।

पुलिस ने मौके से आठ रायफल भी जब्त किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493