बिहार में चिलचिलाती धूप, गर्मी बढ़ी

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है, जिसके कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में गया का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए़ क़े सेन ने बताया, “बुधवार तक पटना का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। गुरुवार से पुरवा हवा चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।”

पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का 29.6 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 44.9 डिग्री और भागलपुर का 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493