रांची, 15 मई (आईएएनएस)। झारखंड के दो विधानसभा क्षेत्रों -गोड्डा तथा पनकी- में उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होंगे, जिसके परिणाम 19 मई को घोषित किए जाएंगे।
गोड्डा में 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अमित मंडल, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से संजय यादव और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से संजीव मारीक यादव हैं।
पनकी में नौ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें झामुमो से कुशवाहा शशिभूषण मेहता, कांग्रेस से देवेंद्र कुमार सिंह तथा भाजपा से लाल सूरज शामिल हैं।
गोड्डा में भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल तथा पनकी में कांग्रेस विधायक बिदेश सिंह के निधन के कारण इन सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है।
पुलिस के अनुसार, पनकी में 250 मतदान केंद्र और गोड्डा में 80 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath