रांची, 29 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया।
रांची, 29 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया।
नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार रात अरकी कस्बे के जंगलों में एक अभियान शुरू किया।
पुलिस ने कहा कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू की जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई।
नौ हथियारों के साथ पांच शव बरामद कर लिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath