झारखंड : रांची में शिक्षिका पर तेजाब फेंका

रांची, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दो लोगों ने यहां कथित तौर पर एक महिला पर तेजाब फेंका, जिससे महिला का चेहरा झुलस गया है।

पुलिस ने रविवार को कहा कि महिला एक स्कूल में शिक्षिका है। वह स्कूल से सरस्वती पूजा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ऑटोरिक्शा से घर लौट रही थी।

दो युवक मोटरसाइकिल से महिला का पीछा कर रहे थे और शहर के चर्च कांप्लेक्स इलाके के पास उस पर तेजाब फेंक दिया।

महिला को इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) ले जाया गया।

पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया है, जिसमें उसने एक हमलावर का नाम श्रवण कुमार बताया है।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493