झारखंड : विपक्षी दलों का विधानसभा से बहिर्गमन

रांची, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विपक्ष ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही बाधित की। विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही भोजनकाश 12.30 बजे के निर्धारित समय के बाद चलने को लेकर आपत्ति जताई।

विधानसभा में भोजनावकाश का सामान्य समय अपरान्ह एक बजे होता है लेकिन शुक्रवार को भोजनावकाश 12.30 बजे किया जाता है ताकि मुस्लिम विधायक शुक्रवार की नमाज पढ़ने जा सकें।

विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने सदन को ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के समाप्त होने तक चलाने की अनुमति मांगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “सदन का समय ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के पूरा होने तक बढ़ाया जाना चाहिए। जो विधायक नमाज अदा करने जाना चाहते हैं, जा सकते हैं।”

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सदस्यों ने उरांव के फैसले से सहमति जताई, जबकि विपक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक स्टीफेन मरांडी ने आपत्ति जाहिर की। मरांडी ने कहा कि सरकार नियमों को बदलने की कोशिश कर रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने मरांडी को शांत कराने की कोशिश की। अध्यक्ष ने कहा कि यह राज्य सरकार का मुद्दा नहीं है।

इसके बाद झामुमो, कांग्रेस व वाम दलों के सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।

विपक्ष की आपत्ति के बावजूद सदन ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के पूरा होने तक जारी रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493