रांची, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी में पुलिस ने रविवार को दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के लिए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
रांची, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी में पुलिस ने रविवार को दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के लिए चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
रांची के बरियातू इलाके में युवकों के एक समूह ने 19 वर्ष और 17 वर्ष उम्र की दो लड़कियों के साथ 20 दिसंबर को दुष्कर्म किया था। चिकित्सा जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “सामूहिक दुष्कर्म में छह लोग शामिल हैं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि है और अतीत में आपराधिक मामलों के संबंध में जेल में रह चुके हैं।”
उन्होंने कहा कि फरार दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस ने इसके पहले कहा कि दोनों लड़कियों का छह लोगों ने 20 दिसंबर को एक कार में उस समय अगवा कर लिया था, जब वे खरीदारी के लिए बाजार गई हुई थीं।
लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बरियातू में एक पहाड़ी के ऊपर ले जाया गया और उनके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में दोनों को उसी रात छोड़ दिया गया। दोनों लड़कियों ने घर पहुंच कर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई।
विपक्ष ने इस मामले को राज्य विधानसभा में उठाया।
झारखंड में महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में वृद्धि हुई है। इस वर्ष अगस्त तक अपहरण और दुष्कर्म के मामलों की संख्या क्रमश: 996 और 1,261 रही, जो 2014 की उसी अवधि के दौरान अपहरण व दुष्कर्म के क्रमश: 792 और 905 की संख्या से काफी अधिक है।
dharmpath.com dharmpath