उग्रवाद के खिलाफ गंभीरता से काम करने की जरूरत : पटनायक

भुवनेश्वर, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि दुनिया आज कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

भुवनेश्वर, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को कहा कि दुनिया आज कई चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।

यहां अंतर्राष्ट्रीय बाल महोत्सव को संबोधित करते हुए पटनायक ने कहा, “उग्रवाद और जलवायु परिवर्तन दो ऐसे मुद्दे हैं जिन्होंने हमें फंसा रखा है। हम अपनी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपनी क्षमता बढ़ा सकते हैं। लेकिन, हमें पूरी गंभीरता से उग्रवाद और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर काम करना होगा। “

उन्होंने कहा, “हम सभी मानवता का हिस्सा हैं। आपस में लड़ने का कोई अर्थ नहीं है। हमें निश्चित ही लड़ना चाहिए लेकिन उग्रवाद और जलवायु परिवर्तन से।”

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर पटनायक ने कहा, “अच्छी जिंदगी की तलाश में हम अपने पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि देर से, लेकिन अब हम अपनी लापरवाही को समझ गए हैं और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि दुनिया के बच्चों को हरित, स्वच्छ और शांतिपूर्ण विश्व के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने बच्चों से कहा, “यह आपका हक है। जिस भी इंटरफेस से आपका सामना हो, सभी पर आप अपनी ये बात रखें। भेदभाव और प्रदूषण को न कहें। अपने माता-पिता, शिक्षकों, दोस्तों और जिस किसी से भी मिलें, उससे यह कहें। और, मेरी बात का यकीन मानिए। दुनिया आपको सुनेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493