इटावा पुलिस के अनुसार, भरथना व इकदिल स्टेशन केबीच सेंगर नदी पर रेलवे ट्रेक पर कुछ काम हो रहा था। काम का निरीक्षण जेई बिहार निवासी विकास कुमार और कर्मचारी बिहार निवासी महेंद्र कुमार कर रहे थे।
बताया जाता है कि इसी बीच संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन अचानक ट्रैक पर आ गई और दोनों लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath