झोलाछाप डॉक्टर को दो ‘मरीजों’ ने चाकू से गोदकर मार डाला

कोलकाता, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मरीज के भेष में आए दो लोगों ने एक झोलाछाप डॉक्टर को मार डाला।

कलियाचक पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, “मालदा के कलियाचक के झोलाछाप ओबैदुल्ला शेख के कक्ष में दो लोग रविवार को मरीज बनकर दाखिल हुए और उसे कथित रूप से चाकुओं से गोदकर मार डाला।”

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमला निजामुद्दीन शेख और उसके बेटे ने किया जिनकी ओबैदुल्ला से निजी दुश्मनी थी। एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि ओबैदुल्ला ने निजामुद्दीन की पत्नी का इलाज करने से मना कर दिया था। इसी बात पर इनके बीच के संबंध खराब थे।

लेकिन, पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। दोनों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493