टक्सीडो को स्टाइल करें ऐसे..

नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। ऑस्कर्स में लियोनाडरे डिकैप्रियो, एडी रेडमायने और रयान सीक्रीस्ट टक्सीडो में आकर्षक अंदाज में नजर आए। अगर आप भी कुछ वैसा ही अंदाज अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए फैशन विशेषज्ञों की कुछ टिप्स बेहद काम की साबित होंगी।

बोंसुआ मेन्स के डिजाइनर और मालिक अखिल गुप्ता ने हाल ही में एक नई टक्सीडो श्रृंखला लॉन्च की है। उन्होंने इसे पहनने को लेकर कुछ टिप्स दिए हैं-

जूते : टक्सीडो के साथ ज्यादा डिटेल्स वाले जूते न पहनें। इस प्रकार के जूते टक्सीडो जैसे औपचारिक परिधान के साथ पहनने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। इसके साथ केवल टक्सीडो के रंग से मेल खाते औपचारिक जूते ही पहनें।

टाई : टक्सीडो के साथ रोजमर्रा में पहनी जाने वाली टाई न पहनें, क्योंकि यह बिजनेस लुक देगी। इसके साथ बो टाई ही उपयुक्त है।

स्टाइल : दो या तीन बटन वाले सिंगल ब्रेस्टेड टक्सीडो न पहनें। इससे आपका टक्सीडो सूट जैसा लगेगा।

पॉकेट्स : टक्सीडो में फ्लैप पॉकेट्स न लगवाएं।

बेल्ट : टक्सीडो के साथ बेल्ट भी न पहनें। टक्सीडो के साथ पहना जाने वाला कमरबंद इसके लिए एक उपयुक्त एक्सेसरी है। इससे आपकी शर्ट भीतर दबी रहेगी। कमरबंद की प्लीट्स ऊपर की ओर रखें।

फिट : टक्सीडो की फिटिंग अच्छी होनी बेहद जरूरी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493