पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आसामन साफ है और सुबह से ही धूप खिली है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, गया का 14.5 डिग्री और पूर्णिया का 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, पूर्णिया और गया का 32.5 डिग्री तथा भागलपुर का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath