भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को धूप की तल्खी बढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान चंबल व ग्वालियर संभागों सहित कई अन्य स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया है।
राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, इंदौर का 18.6 डिग्री, ग्वालियर का 17.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, इंदौर का 35 डिग्री, ग्वालियर का 35 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath