टाटा संस डोकोमो को 1.18 अरब डॉलर के भुगतान पर सहमत

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा संस ने मंगलवार को कहा कि वह जापान की मोबाइल ऑपरेटर एनटीटी डोकोमो को उसके शेयरों के हस्तांतरण के लिए 1.18 अरब डॉलर के भुगतान पर सहमत है।

टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने यहां एक बयान में कहा, “बोर्ड ने डोकोमो को 1.18 अरब डॉलर के भुगतान पर सहमति जताई है, जिसे लंदन की अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत ने लागू किया है और कंपनी में इसे चुनौती देनेवाली याचिका वापस ले लेगी।”

दोनों पक्षों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में अपने विवाद को निपटाने के लिए संयुक्त रूप से आवेदन दाखिल किया है।

बयान में आगे कहा गया है, “संयुक्त आवेदन में डोकोमो निश्चित समयसीमा में ब्रिटेन और अमेरिका में चला रही अपनी प्रवर्तन कार्रवाई को स्थगित करने पर सहमत हो गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493