टायटन और लुकास ने स्टटगार्ट से करार किया

बर्लिन, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब स्टटगार्ट ने पोलैंड के गोलकीपर पी. टायटन और मिडफील्डर लुकास रुप के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने बुधवार को इस खबर की पुष्टि की।

स्टटगार्ट ने पीएसवी इदेनहोवन के लिए खेलने वाले टायटन के साथ जून 2017 तक का करार किया है जबकि रुप के साथ उसका करार तीन साल के लिए होगा।

टायटन पोलैंड की राष्ट्रीय टीम के सदस्य हैं और वह अब तक 13 मैच खेल चुके हैं। रुप ने सेकेंड डिवीजन में रेलीगेट हो चुके क्लब पेडरबोर्न का साथ छोड़ते हुए स्टटगार्ट के साथ करार किया है।

24 साल के रुप ने पेडरबोर्न के लिए बीते सत्र में कुल 31 मैच खेले और चार गोल किए। इसके अलावा उन्होंने दो गोल करने में साथियों की मदद भी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493