टीवीएस मोटर का शुद्ध लाभ 25 फीसदी बढ़ा

चेन्नई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में 24.8 फीसदी बढ़ा।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उसका शुद्ध लाभ अप्रैल-जून तिमाही 2015 में 90.27 करोड़ रुपये रहा, जो गत वर्ष की समान तिमाही में 72.32 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय इस दौरान 2,621.23 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 2,305.39 करोड़ रुपये थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493