मुंबई, 8 सितंबर (आईएएनएस)। छोटे पर्दे के कलाकार श्रीतमा मुखर्जी, विभव रॉय और गौतम गुप्ता टेलीविजन धारावाहिक ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
सूत्रों की मानें तो लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एकता कपूर के नए पारिवारिक ड्रामा में छोटी भूमिका में नजर आएंगी। इससे पहले अफवाह थी कि वह शो के मुख्य किरदार में होंगी।
सूत्र ने बताया, “अंकिता अपने पहले एपिसोड में प्रभावशाली कदम रखेंगी।”
उम्मीद है कि इसका प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर सितंबर में ही शुरू होगा।
यह धारावाहिक जमशेदपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी तीन दोस्तों के बारे में है जो अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से हैं।
टाटा स्टील संयंत्रों की नगरी की यह एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है।
dharmpath.com dharmpath