टी-20 विश्व कप : द. अफ्रीका ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप-1 के मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दक्षिण अफ्रीका ने डेल स्टेन को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी है। उनकी जगह डेविड विसे को टीम में शामिल किया गया है।

दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले हार चुकी हैं।

टीम :

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, हाशिम अमला, अब्राहम डिविलियर्स, जॉन पॉल ड्यूमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, केल अबॉट, डेविड विसे, कागिसों रबादा, इमरान ताहिर।

अफगानिस्तान : असगर स्टानिकजई (कप्तान), मोहम्मज शहजाद, नूर अली जादरान, गुलबदिन नेब, मोहम्मज नबी, समिउल्लाह शेनवारी, नाजिबुल्लाह जादरान, राशिद खान, अमिर हमजा, दौलत जादरान, शापूर जादरान।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493