टी-20 विश्व कप : भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 118 रनों पर रोका (लीड-1)

कोलकाता, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय गेंदबाजों ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार को जारी आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान को 118 रनों पर सीमित कर दिया है।

फिरकी ले रही पिच पर भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया और टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज कर रही पाकिस्तानी टीम को 18 ओवरों तक सीमित पारी में पांच विकेट पर 118 रन ही बनाने दिए।

पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे अधिक 26 रन बनाए जबकि अहमद शहजाद ने 25 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा उमर अकमल ने 22 और शरजील खान ने 17 रन जोड़े।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी लेकिन धीमी रही। शरजील और शहजाद ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। जोरदार स्पिन ले रही विकेट पर दोनों ने इतने रन जोड़ने के लिए 46 गेंदें खेलीं।

शरजील का विकेट आठवें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। उन्हें सुरेश रैना ने पंड्या के हाथों कैच कराया।

उनका स्थान लेने आए कप्तान शाहिद अफरीदी (8) हालांकि खुलकर नहीं खेल सके। अफरीदी से पहले पाकिस्तान ने अच्छा खेल रहे शहजाद का विकेट गंवाया। वह 46 के कुल योग पर आउट हुए।

इसके बाद अफरीदी को 46 के कुल योग पर पंड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया।

उमर अकमल और मलिक ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 41 रन जोड़े, जो पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

अकमल 101 तथा मलिक 105 के कुल योग पर आउट हुए। अकमल ने 16 गेंदों का सामना कर एक चौका और एक छक्का लगाया।

मलिक ने 16 गेंदों की तेज पारी में तीन चौके और छक्का लगाया। अकमल को रवींद्र जडेजा और मलिक को आशीष नेहरा ने आउट किया।

सरफराज अहमद आठ तथा मोहम्मद हफीज पांच रनों पर नाबाद लौटे।

भारत की ओर से हार्डिक पंड्या, आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा, सुरेश रैना और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक सफलता हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493