कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। स्थानीय खिलाड़ी और शीर्ष वरीय अमृता मुखर्जी ने जारी सेंट्रल एक्साइज ओपन एआईटीए ग्रास कोर्ट टेनिस चैम्पियनशिप्स के महिला एकल वर्ग पहले दौर में मंगलवार को दिशा सतीश अग्रवाल को हरा दिया।
केंद्रीय राजस्व एथलेटिक क्लब में हुए इस मुकाबले में मुखर्जी ने दिल्ली की अग्रवाल को 6-1, 6-2 से हराया।
महिला एकल में दूसरी वरीय तमिलनाडु की एम. आरती को हालांकि हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नित्या राज बाबुराज ने हराया। नित्या 6-2, 6-1 की जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं।
वहीं, दिल्ली की मान्या नागपाल ने महाराष्ट्र की तनाशा खंडपुर को 6-2, 7-5 से हराया।
पुरुष एकल में ओडिशा के अंशु भुयान ने पांचवे वरीय असम के अभिनांशु बोर्ठाकुर को 7-5, 4-6, 6-4 से मात दी।
एक अन्य मुकाबले में दिल्ली के अंकित सचदेवा ने उत्तराखंड के युवराज चौधरी को 6-1, 6-2 से हराया।
dharmpath.com dharmpath