टेनिस : आस्ट्रेलिया के डोमिनिक ने जीती क्रोएशियाई एटीपी ओपन

जाग्रेब, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कोंजुम क्रोएशिया ओपन एटीपी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के 26वें संस्करण में आस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम ने पुर्तगाल के जोआओ सूसा को सीधे सेटों में मात देकर खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दर्शकों से खचाखच भरे स्टेला मारिस टेनिस सेंटर में हुए फाइनल मुकाबले में 26वें वरीय डोमिनिक को खिताबी जीत हासिल करने में मात्र एक घंटे का समय लगा।

डोमिनिक के करियर का यह दूसरा एटीपी खिताब है।

फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक भी मौजूद थे।

डोमिनिक ने पहले सेट के सातवें गेम में सूसा की सर्विस तोड़ी और उसके बाद से उन्होंने मैच पर अपना पूरा नियंत्रण स्थापित कर लिया।

थिएम ने खिताब जीतने के बाद कहा, “मेरे लिए यह दिन खास रहा, क्योंकि टेनिस की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा यहां मेरा खेल देखने आए हुए थे। नोवाक टेनिस में इस समय सबसे बड़े खिलाड़ी हैं।”

क्रोएशिया के राष्ट्रपति कोलिंडा ग्राबार कितारोविच ने थिएम को खिताब प्रदान किया और खिताब के साथ-साथ थिएम ने 250 एटीपी अंक भी हासिल किए।

अचानक यह मैच देखने पहुंचे जोकोविक ने सभी को चौंका दिया। जोकोविक ने कहा, “उमग में हमेशा मेरा शानदार स्वागत हुआ है। मैं करियर समाप्त होने से पहले यहां एक बार जरूर खेलने आउंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493